Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बेलवा खैरवा में विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर सहित क्षेत्रीय पहलवानों में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने अपने दाव आजमाए।

स्थानीय क्षेत्र के बेलवा खैरवा देवी कोट स्थान के प्रांगण में आयोजित दंगल की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे तथा जिला प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से अलीहुसेन देवतहा बाली तथा मुमताज मेहदावल का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत किया। जिसमें अलीहुसेन देवतहा विजयी रहे। दर्शकों एवं पहलवानो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुश्ती कला ग्रामीण युवाओं के लिए उनके प्रतिभा को निखरने का अवसर प्रदान करती है।

नेबुआ और खड्डा ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इस तरह के खेलों से ग्रामीण क्षेत्र के युवा समाज अपने स्वास्थ्य लाभ के साथ ही काफी तथा उंचाइयों तक पहुंच अपने क्षेत्र का मान बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर विजय प्रताप गौतम, मोहर, टुन्ना पाण्डेय, शिवशंकर सिंह, अशोक सिंह और श्रीनाथ तिवारी आदि सहित अनेको लोग मौजूद रहे।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत