Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ट्रॉली की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



खड्डा थानाक्षेत्र के कोहरगड्डी गांव में दरवाजे पर खेल रहा दो साल के अंशु की धान लदी ट्राली के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा चालक की लापरवाही से इस हादसा का होना बताया जा रहा है। घटना के वक्त मासूम दरवाजे पर खेल रहा था। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू की, पर परिजनों ने मना कर दिया। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्थानीय गांव के सवरू गोंड के बेटी का करीब दो वर्षीय बेटा अंशु मंगलवार की शाम को दरवाजे पर खेल रहा था। ट्रैक्टर ट्राली से उनके दरवाजे पर धान उतारा जा रहा था उसी दौरान चालक ट्रैक्टर पीछे करने लगा। उसने अंशु को खेलते हुए नहीं देखा। पीछे करते समय अंशु ट्रॉली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन आपसी समझौते के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार के कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। देर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत