फुलवा के मदद को आगे आए ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संचालित योजनाओं का पात्र होने के बाद भी लाभ नही मिल पाने के कारण यज्ञशाला में रहकर अपनी जिंदगी की आखरी पड़ाव को ग्रामीणों के रहमो करम पर अपनी जीवन यापन कर रही 75 वर्षीय फुलवा की मदद करने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय मसीहा बनकर आगे आये है। जिन्होंने उसको जनसहयोग से दो कमरे का पक्का मकान बनवाकर देने का आश्वशन दिया है।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के सिरसिया गांव के वीरभान टोला की 75वर्षीय बेवा फुलवा के पास अपना कोई घर नहीं होने के कारण काली माता के मंदिर के समीप स्थित यज्ञशाला में ही अपना ठिकाना बना ली है। उम्र के आखिरी पड़ाव में होने के बाद भी विधवा/वृद्धा पेंशन आज तक नही बना है। बड़े पुत्र व पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। छोटा बेटा व बहू गांव में स्थित एक टूटी फूटी झोपड़ी में रहते हैं। भूमिहीन होने के कारण मेहनत मजदूरी के करके अपना गुजर-बसर करते है।
पिछले छह माह से यज्ञशाला में रहकर अपना गुजर- बसर कर रही फुलवा ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व पति सहदेव की मृत्यु हो गई थी। कुछ वर्ष पहले बड़े पुत्र लकडू व बेटी छोटकी की उपचार के अभाव में भी मृत्यु हो गई। छोटा पुत्र छोटेलाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छोटी सी एक झोपड़ी में रहता है। उस झोपड़ी में हमारे रहने की व्यवस्था नहीं है। आज तक हमारे घरवालों को किसी भी सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिला है।
फुलवा की दयनीय स्थिति का खबर सारेआम होते ही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने फुलवा से मिलकर उसको जनसहयोग के माध्यम से उसको मदद करने का आश्वासन दिया। जिसमें दो कमरों का पक्का मकान भी शामिल है। जनसहयोग के माध्यम से फुलवा के दरवाजे पर एक टाली बालू और दो टाली ईट और सीमेंट आदि गिरवा दिया गया है।






0 Comments