लावारिस हालात में खड़े वाहनों पर खनन अधिकारी ने कार्यवाही किया,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कौवासर नहर के समीप शुक्रवार को लावारिस हालत में खड़े एक जेसीवी तथा चार ट्रैक्टर ट्राली को खनन अधिकारी ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
अबैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह शुक्रवार को क्षेत्र में निकले ही थे कि स्थानीय थानाक्षेत्र के कौवासार नहर के समीप एक जेसीवी तथा चार ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा देखा। सन्देह होने पर उक्त वाहनों के समीप जाकर काफी देर तक उसके चालक और वाहन मालिक का इंतजार किया, लेकिन मौके पर कोई नही पहुचा तो उसे लावारिस मानते हुए थाने लाकर सीज कर दिया।





0 Comments