Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति की बैठक गुरुवार को पथलेश्वरनाथ के महंत डा० सत्येंद्र गिरी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंदिर परिसर में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए डा० सत्येंद्र गिरी ने कहा कि दिवाली के अवसर पर दीपदान करने पर व्यक्ति को धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद व देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। दीपदान करने से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों के अंतर्गत दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन होता है। इस वर्ष भी 11 नवंबर को कुम्भ स्थल पर शाम को धूमधाम से दीपोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मनीष शर्मा, राकेश निषाद, बंधन चौहान, अर्जुन साहनी, सुनील यादव, वीरेंद्र निषाद, उपेंद्र उपाध्याय, विकास सिंह और देवेंद्र प्रताप मल्ल आदि उपस्थित रहे।





0 Comments