- कचरे से उठने वाले दुर्गंध और प्रदुषण से नौनिहालों का स्वास्थ्य संकट में,
- स्वच्छता व साफ सफाई के मद में लाखों खर्च करके खरीदी गई है कूड़ा गाडी,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
खड्डा विकास खण्ड के भुजौली बुजुर्ग ग्राम पंचायत में खड्डा नेबुआ मुख्य मार्ग पर कम्पोजिट विद्यालय के ठीक सामने सड़क के किनारे कुडे-कचरे का अंबार लगा हुआ है। बजबजाते कूडे और बजबजाती नालियों के दुर्गंध से विद्यालय के शिक्षक और बच्चे तथा चौराहे के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सड़क के किनारे लगे कचरे से उठने वाले दुर्गंध पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ना अपने आप मे एक सवाल बना हुवा है।
भुजौली बाजार चौराहे पर सड़क किनारे प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। उससे उठने वाली बदबू से आस- पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इतना ही नहीं सड़क पर फ़ैले कचरे के ठीक सामने प्राथमिक विद्यालय है, जहां शिक्षक और पढ़ने वाले बच्चों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। विद्यालय के सामने बजबजाती हुई नाली बीमारियों को दावत दे रही है, लेकिन एक ओर जहां स्वच्छता और साफ- सफाई, कूड़ा निस्तारण, फागिंग पर सरकार का फोकस है और लाखों रुपए स्वच्छता पर खर्च कर लोगों के स्वास्थ्य और गंदगी दूर करने की बात कर रही है, वहीं बड़ी आबादी वाले इस गांव के जिम्मेदार सफाई व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। ग्राम प्रधान शिवकुमार जायसवाल से दूरभाष के द्वारा अनेको बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
इस सम्बंध में खड्डा एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल का कहना है कि ये प्रकरण संज्ञान में हैं। गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटर बनाया गया है। पूर्व में इसको साफ करवाया गया था, पुनः इस कचरे का उचित निस्तारण कर दिया जाएगा।





0 Comments