Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सम्मान समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में गुरुवार को शाम थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह तथा नए थानाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव को विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को अंगवस्त्र, फूल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुवे जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि इन्होंने अन्य थाना प्रभारियों के लिए अपनी कार्यशैली से प्रेरणा देने का कार्य किये है और अपनी इन्ही उपलब्धि से यह जनमानस के बीच काफी लोकप्रिय रहे। हर केस को बारीकी से अनुसंधान कर जुर्म करने वालो को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है।



अनिल राय ने कहा कि इनकी तत्परता, कार्यशैली ,कुशलता और व्यवहारिकता को हमेशा याद किया जाएगा। अपने विनम्र स्वभाव के लिए ये हमेशा जाने जाएंगे।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के लोगों का हर कार्य में सहयोग मिलता रहा है और सहयोग के बल पर ही हर केस को अंजाम तक पहूंचाया हुं।



नवागत थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि गरीबो और पीड़ितो की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर समय रहते निस्तारित किया जाएगा। अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगेगा और अपराध करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।

इस दौरान स्थानीय क्षेत्र के अनेको जनप्रतिनिधियों के अलावा समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत