Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा कटाई भरपुरवा में अवैध बालू खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मंगलवार को देर शाम मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जिसमे अवैध बालू खनन की पुष्टि हुई। उन्होंने जटहा एसओ को अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ पत्र भेजकर कार्यवाही करने को निर्देशित किया।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम कटाई भरपुरवा निवासी किसी व्यक्ति ने एसडीएम खड्डा आशुतोष कुमार से शिकायत किया था कि जटहा थानाक्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन हो रहा है । जिस पर एसडीएम ने मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार को इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी जांच की। जांच में दर्जनों ट्राली अवैध बालू खनन करने की पुष्टि हुई। उन्होंने जटहा पुलिस को पत्र भेजकर इस पर जबाब मांगते हुए अवैध बालू खनन करने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।






0 Comments