Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया में शनिवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी मिशन के सक्रिय सदस्य जनमेजय सिंह, रामप्यारे जायसवाल, मोहन और सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिला पुरुष सत्संग प्रेमियों एवं धर्म प्रेमियों ने संतो के अमृतमय वाणी की गंगा में गोता लगाया। मुख्य वक्ता के रूप में कैम्पियरगंज गोरखपुर के मंजू उपाध्यक्ष रही।
उन्होंने सत्संग में प्रवचन करते हुए कहा कि सत्संग साधना से परमात्मा और मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। राम को जानने के लिए राम की शरण में अर्थात परमात्मा के शरण में हमें एक सच्चे शिष्य के रूप में शरणागत होना होगा। साथ ही कहा कि जिस धरती पर सत्संग जैसा पुण्य कार्य का आयोजन होता है वह धरती धन्य हो जाती है।
आज के इस सत्संग कार्यक्रम में राम दुलारे, बनारसी पटेल, त्रिलोकी, नन्दलाल जायसवाल, त्रिवेणी, लीला, नीलम, पूनम, लक्ष्मण प्रसाद और गायक सुरेन्द्र सूरदास सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

0 Comments