Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धर्म परिवर्तन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, सभी फरार

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ राय गंज गांव के नेबुआ टोला में पूर्व हियुवा जिला प्रभारी और सदस्य विधान परिषद उ०प्र० कुशीनगर प्रतिनिधि के द्वारा स्थानीय थाने पर धर्मांतरण की सूचना देने और पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित मिशनरी धर्म प्रचारक मौके से फरार हो गए। आसपास मिले लोगो को पुलिस ने सख्त हिदायत देकर वापस आ गयी। 

शनिवार के सुबह 11बजे के करीब स्थानीय थानाक्षेत्र के नेबुआ राय गंज के नेबुआ टोला में स्थित एक घर पर आयोजित प्रार्थना सभा में गरीब तबके के कुछ लोग एकत्रित हुए थे। आरोप है कि मिशनरी मिशन के लोग गरीब लोगों को धन आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने को उकसाया जा रहा था। कुशीनगर पूर्व हियुवा जिला प्रभारी और सदस्य विधान परिषद उ०प्र० कुशीनगर प्रतिनिधि डॉ० रामअधार राजभर ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को देते हुवे पूरे प्रकरण से अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही का मांग किया। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने उक्त टोले पर पहुंची। इससे पहले ही धर्म प्रचारक मौके से फरार हो गए। आसपास मिले कुछ लोगो को पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुवे वापस आ गयी। पूर्व हियुवा जिला प्रभारी ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों के द्वारा जनपद में बड़े पैमाने पर गरीब तबके के लोगो को अनेको प्रकार का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जो एक चिंतन करने का विषय है। हिन्दू समाज के जागरूकता से ही इसको रोका जा सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों से मिशनरी समाज के लोग प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे है। जिसमे गरीब लोगों को अनेको प्रकार का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा हैं।

नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी, पर कोई मिला नही। घर के आसपास मिले कुछ लोगो को अनैतिक कार्य नही करने को सख्त हिदायत दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत