Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के परसौनी गांव में बने मिनी सचिवालय का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है। सचिवालय का ताला तोड़कर घुसे चोर इन्वर्टर, बैटरी, कैमरे का डीबीआर आदि सहित अन्य जरूरी समान उठा ले गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
पंचायत सहायक राजन गौंड के अनुसार शनिवार की शाम 4 बजे मिनी सचिवालय का ताला बंद करके अपने घर घर गयी। रविवार को दोपहर बाद वहा पर धान की मड़ाई कर रहे लोगो ने सूचना दिया कि सचिवालय में ताला ही नही है। जब वो सचिवालय खोलकर देखी तो केवल कम्प्यूटर को छोड़कर अन्य सामान गायब है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को इस घटना की सूचना दे दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।
नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर मिला है। जांच करके आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

0 Comments