Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
विशुनपुरा ब्लाक के बरवा पूर्दिल गांव मे रविवार को कोटेदार के द्वारा राशन वितरण मे घटतौली सहित अंगुठा लगाकर राशन नही देने का आरोप लगाकर ग्रामीणो ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन करके जिला प्रशासन से कोटे की दुकान निलंबित कराने के साथ कोटेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का मांग किया है।
प्रर्दशन करने वाले ग्राम प्रधान विनोद कुशवाहा, मृत्युंजय मिश्र, सनवर, नूरुलहोदा, सैमुदिन, रसीद, नूरआलम, बसीर, मुसाफिर, नन्हे, अनवारुल, इसहाक, जमीरून, अमिना और खालिद आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कोटेदार द्वारा आधे से अधिक कार्डधारकों का अंगुठा लगवा लिया गया है, लेकिन राशन उनको नही दिया गया है। यदि किसी को दिया भी गया है तो तौल मे घटतौली करके वितरण किया जाता है।जिसकी जब लोग विरोध करते हैं तो कोटेदार सहित उनके परिजनों द्वारा बदसलूकी किया जाता है। जिसकी शिकायत गांव के ग्रामीणों का समूह ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर कोटे की दुकान निलंबित कराने के साथ कोटेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का मांग किया है।

0 Comments