- वन मित्र को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने का स्वीकृति दिया,
- स्व० नेता जी के समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने हेतु अपने मित्र के साथ 11दिनों में करीब 700किमी साइकिल चलाकर कुशीनगर से सैफई पहुंचा वन मित्र,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
पूर्व मुख्यमंत्री स्व० मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने के उद्देश्य से अपने मित्र के साथ साइकिल यात्रा पर निकले और अनेको कठिनाइयों का सामना करते हुवे करीब 11दिनों में कुशीनगर से सैफई तक का सफर करने वाला वन मित्र आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके निवास स्थान पर मिलकर अपने इस यात्रा का उद्देश्य बताया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जनहित में निःस्वार्थ रूप से किये जा रहे इनके कार्यो की सराहना करते हुवे निर्धारित तिथि पर ही स्व० नेता जी के समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने की स्वीकृति देने के साथ अपने निवास स्थान पर ही इनके ठहरने और खाने पीने का भी व्यवस्था कर दिया। पूर्व सीएम से मिलने के बाद वन मित्र ने बताया कि उनका कुशल व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के बारे में सुना था, पर जितना सुना था कही उससे भी बेहतर निकले। मैं दैनिक दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाला एक गरीब आदमी हूं पर पूर्व सीएम से मिलने के बाद मैं अपने आपको बहुत खुशनसीब समझ रहा हूं और हमारा साइकल यात्रा सफलता की ओर है।
विदित हो कि जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के बभनौली गांव निवासी और पेशे से दैनिक दिहाड़ी के मजदूर वन मित्र जितेन्द्र यादव अपने मित्र धरमु यादव के साथ स्व० मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने के उद्देश्य से 21 सितंबर दिन गुरुवार को अपने ही चौराहे से दिन के दो बजे सैफई के लिए साइकिल यात्रा पर निकल गए। इस यात्रा को रवाना करने वाले वरिष्ठ सपा नेता डॉ० परशुराम सिंह पटेल और श्रीनिवास यादव सहित कुछ और लोगो ने इनको आर्थिक मदद करते हुवे रास्ते मे खाने पीने हेतु कुछ सामग्रियों को दिया। 7फिट की ऊँचाई के पीपल, बरगद और पाकड़ का पौधा के साथ साइकिल पर अपने इस यात्रा के उद्देश्य का एक बोर्ड लगाकर और तिरंगा बांधकर स्व० नेता जी के समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने के लिए अपने एक मजदूर मित्र के साथ निकला वन मित्र रास्ते मे अनेको परेशानियों का सामना करते हुवे आखिरकार 11हवे दिन सैफई पहुंच ही गया। अथक प्रयास के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलने के बाद अपनी इस यात्रा के उद्देश्यों को जब बताया तो वो इनकी तारीफ करते हुवे वृक्षारोपण करने की स्वीकृति देते हुवे अपने निवास स्थान पर ही उनके ठहरने और खाने पीने आदि का भी व्यवस्था कर दिया। ज्ञात हो कि पूर्व सीएम स्व० मुलायम सिंह यादव का प्रथम पुण्यतिथि 10 अक्टूबर को है।



0 Comments