Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नेबुआ नौरंगिया सीएचसी का हो रहा है कायाकल्प

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया सीएचसी प्रभारी डॉ० राजनीश श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर दिया गया है। जहां अस्पताल में आये हुवे मरीजों और उनके परिजनों को अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं मिशन कायाकल्प के जरिये सारी कमियों को अब दूर किया जा रहा है। दिन प्रतिदिन मरीजो की बढ़ती हुई संख्या के चलते स्वास्थ्य केंद्र में सभी मूलभूत आवश्यकताओ को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी को भी जल्द ही दूर किया जायेगा। अस्पताल में विकास कार्य हो रहे हैं और अस्पताल को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य क्योंकि इंसान के लिए स्वास्थ्य हीं उसका मूल धन है। अस्पताल में इलाज कराने  आये मरीजो के परिजनों को भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाएगा। शौचालय, पेयजल, सभी वार्डो की नियमित साफ सफाई, सभी कमरो में पंखा, बिजली और बेड़ आदि को सुव्यवस्थित करके पूर्व की सारी कमियों को दूर कर दिया गया है। जबकि पहले हर जगह गंदकी का अंबार, पेयजल का अभाव और बिजली आदि के नही रहने पर मरीजो को अनेको समस्याओ का सामना करना पड़ता था, पर अब ऐसा नही है। सीएचसी को और भविष्य में और भी बेहतरीन बनाया जाएगा। जिससे दूर दराज से आये हुवे मरीजो को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल सके। हेल्थ एटीएम मशीन भी आ गया है जो अतिशीघ्र ही मरीजो के अनेको प्रकार की जांच करेगा। विदित हो कि मरीजो की संख्या बढ़ने पर सीएचसी प्रभारी मरीजो की स्वास्थ्य का स्वयं ही जांच करते है।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत