Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
हनुमानगंज पुलिस के द्वारा शुक्रवार को मुखबिर के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर पनियहवा पिकेट के पास से एक लक्जरी कार से तस्करी का 8PM फ्रूटी के साथ एक अभियुक्त विनय साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी निवासी बरियरवा थाना चौतरवा जनपद प० चम्पारण (बिहार) को थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, उ०नि० मनोज द्विवेदी, का० ज्ञानप्रकाश चौहान, का० अमित यादव, का० विक्रान्त शुक्ला, का० धीरज कुमार, का० विवेकानन्द पटेल और का० रामबरन मौर्या आदि के द्वारा गिरफ्तार किया गया। वाहन और शराब की कीमत लगभग 5.24 लाख रुपये बताया जा रहा है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 160/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि० में अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया गया है।

0 Comments