Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीआरसी परिसर में स्थित विद्यालय में गंदकी का अंबार, सफाईकर्मी नदारद

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही सरकार के मंसूबों को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकारी विद्यालयो में स्वच्छ भारत अभियान का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। चाहे प्रधानाचार्य हो या शिक्षक सभी सफाई के प्रति लापरवाह बने हुवे हैं। शासकीय स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। इसी गंदगी के बीच बैठकर बच्चे पढ़ाई करने पर मजबूर हैं।



नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के कोटवा बाजार के बीआरसी परिसर में स्थित विद्यालय जो कक्षा एक से लेकर पांच तक संचालित है, उसमें हर जगह गंदगी का अंबार लगा हुवा हैं। वहीं मुख्य द्वार पर जलजमाव होने से उसमें मच्छर पनप रहे हैं। जिससे जलजनित बीमारियों के होने की संभावना बनी हुई है। इसी गंदे पानी को पार करके नौनिहाल विद्यालय में आते जाते है। अब तक अनेको बच्चो के इसमे गिरने से उनके कपड़े खराब हो गए है और कई इसमे गिरकर चोटिल भी हो गए है। ये गंदगी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है, फिर भी शिक्षा विभाग के जिम्मेदार इस समस्या को देखकर भी अपनी जिम्मेदारियों से मुह मोड़ रहे है। वही अनेको बच्चों के परिजनों ने बताया कि कई महीनों से बच्चे इसी तरह चारों ओर फैली गंदगी के बीच में ही बैठकर पढ़ते हैं। कई बार शिक्षकों से इस बारे में कहा गया है फिर भी यथास्थिति बनी हुई है।



वही प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि सफाईकर्मी के लापरवाही के चलते ही गंदकी का अंबार लगा हुवा है। परिसर में उगे झाड़ झंखाड़ के साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधान को अवगत करा दिया गया है। पर शौचालय की नियमित साफ सफाई नही होने से उसमे से बदबू का आना, विधुत संचालित बोर्ड का खुले में लटकना, पेयजल का बदहाल व्यवस्था, जमीन पर बैठकर बच्चो का पढ़ना, मुख्य द्वार के ऊपर उगे हुवे खर पतवार और टूटा हुवा दीवार तथा जलजमाव आदि बीआरसी परिसर में स्थित विद्यालय के दुर्व्यवस्थाओ का पोल खोल रहा है।



इस संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि विद्यालय के बदहाली संज्ञान में नही था। जांच करवाकर उसकी कमियों को दूर करवा दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत