Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुसहरों के बच्चो को शपथ दिलाते हुवे शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

मुसहरों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए शिक्षा ही सबसे प्रमुख साधन

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



पडरौना विकास खण्ड के फ़क़ीरहवा मुसहर टोली में मुसहरो के बच्चो और बुजुर्गों को साक्षर करने के लिए सम्पूर्ण रूप से शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सम्पूर्ण शैक्षणिक अभियान (हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे) के तहत बच्चो और बुजुर्गों में कॉपी, किताब, पेंसिल और बिस्कुट वितरित किया गया।

कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी दीपनरायन अग्रवाल ने कहा कि आज शिक्षा से ही मुसहर समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। आज बैंको से लेकर सरकारी सुविधाओं को लेने के लिए साक्षर होना नित्यन्त आवश्यक हैं। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि मुसहर समाज को सरकार और समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुसहरों के बच्चो को पूर्ण रूप से शिक्षित होना बहुत जरूरी हैं। आज मुसहरो के विकास में अशिक्षा सबसे बड़ा बाधक हैं। मुसहर समाज में अशिक्षित होना एक बीमारी के सामान हैं, आज अशिक्षा के कारण ही मुसहर समाज दलालो और बिचौलियों के बीच कठपुतली बना हुआ हैं। वर्तमान में संचालित सरकार के सभी योजनाओं से लेके सरकारी नौकरियों तक मुसहरो की सम्पूर्ण सहभागीता शून्य के समान हैं। और इनका प्रमुख कारण अशिक्षा ही हैं। समाज और राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास में शिक्षा महत्पूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता हैं। हम सभी मुसहर समाज के लोगो को शिक्षा का महत्व समझना चाहिए और अपने बच्चो को नियमित स्कूल भेजने चाहिए।

पूर्वांचल किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीओ ने शपथ लिया हैं कि मुसहर समाज,आदिवासी समाज और गरीब समाज के बच्चो को सरकार और समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सम्पूर्ण रूप से "हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे" अभियान के तहत शिक्षा के लिए जागरूक करने का काम करेंगे।अन्त में सभी मुसहरों को शिक्षा के प्रति सपथ दिलाते हुए उनको जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महेन्द्र यादव, फूलमति देवी, लिलावती देवी, रीता देवी, मंगनी देवी, शिवनाथ, सामा, नारायण, मैना देवी, किसमती देवी, समसुनारी और सुरेन्द्र आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत