Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के रायपुर बाजार से आगे कोट स्थान के पास गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की एक समूह ने कोटवा घुघुली सड़क को बिजली की समस्या को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एसडीओ खड्डा ने मौके पर पहुंच कर लोगों से वार्ता कर जाम को समाप्त कराया।
गुरुवार को सुबह लगभग 10बजे बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से आजीज आकर ग्रामीणों ने कोट स्थान के पास कोटवा घुघुली सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जाम मे फसे लोगों को काफ़ी परेशानी उठाना पड़ा।
सड़क जाम की सूचना पाकर नेबुआ नौरंगिया थाने के एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम को समाप्त कराने का प्रयास किये, किन्तु लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारीयों को बुलाने पर अड़े रहे। लगभग तीन घंटे के बाद खड्डा के एसडीओ राहुल द्विवेदी जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों से वार्ता कर समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया।





0 Comments