Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक का उपचार के दौरान मौत

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

रामकोला नौरंगिया मार्ग पर दमोदरी पुल के पास मंगलवार को करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भिड़ लग गई। एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। रामकोला की तरफ से आ रहे एक टेम्पु को रोककर कुछ लोगो ने उन्हें नौरंगिया तिराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुवे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया उसके बारे में खबर लिखें जाने तक पता नहीं चल सका है।

रामकोला थानाक्षेत्र के दमोदरी पुल के पास हुई इस घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र का नौरंगिया तिराहा निवासी 35वर्षीय अंगेज मद्धेशिया बताया जा रहा है। जिन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही उक्त युवक की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सारेआम होने के बाद परिजनों और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक का पुत्र सुरज ने बताया कि पापा अपने एक दोस्त के साथ करीब तीन बजे रामकोला सामान लेने घर से गये थे। करीब चार बजे सुचना मिला की दमोदरी पुल के पास उनका एक्सिडेंट हो गया है। इस घटना को जानने के बाद परिजन करुण रुदन करने लगे। उनकी असमय मौत हो जाने से आसपास के घरों में भी मातम जैसा माहौल हो गया है। मृतक अपने पीछे 30वर्षीय धर्मपत्नी और चार नाबालिक बच्चे को अकेला छोड़ गया है। खबर लिखे जाने तक शव का पीएम होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत