ग्राम प्रधान का पद रिक्त होने से पँचायत सदस्यों के द्वारा निर्विरोध कार्यवाहक ग्राम प्रधान नामित किया गया
Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सेखुई की वर्तमान ग्राम प्रधान कुसमावती देवी पत्नी रामप्यारे यादव का स्वर्गवास हो जाने के कारण ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को दृष्टगत रखते हुए कार्यवाहक प्रधान नामित किया जाना था। दिये गये सूचना के आधार पर गुरुवार 20 जुलाई को दोपहर बाद ग्राम पंचायत/सचिवालय भवन में सचिव अशोक कुशवाहा, एसडीओ पंचायत मोहन कुमार आदि और सभी सदस्यों, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्यारे यादव, खजुरी के ग्राम प्रधान अनिल आदि ग्रामीणों में उपस्थित में श्रीनिवास कुशवाहा को सभी सदस्यों ने निर्विरोध नामित किया।
इस दौराम पूर्व नन्द कुमार, सहोदरी, जीउत, सुभाष गुप्ता, सुभाष चौबे, खदेरू, काशी, किरन, चानमति अनिल कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, परशन सिंह, सचिता नंद, महेंद्र कुशवाहा, रवीन्द्र यादव,मोहन कुशवाहा और छोटेलाल आदि मौजूद रहे।





0 Comments