Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सोमवार को खड्डा विकास खण्ड के खैरी गांव के ग्राम सचिवालय में राज्यवित्त योजना की 4.19 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पुस्तकालय का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान होता है। भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है और ग्राम पंचायतो के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह ने कहा कि इस पुस्तकालय में 65 प्रकार की पुस्तकें और सात प्रकार की प्रतिदिन की दैनिक समाचार पत्र पढ़ने के लिए उपलब्ध है। पुस्तकालय सुबह सात बजे से लेकर देर रात तक ग्रामीणों के लिए खुला रहता है। ग्रामीणों और पढ़ने वालों छात्रों के सुविधा अनुसार इसे और हाईटेक बनाने की योजना प्रस्तावित है।
इस दौरान खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोषमणि त्रिपाठी, पूर्व हियुवा जिला प्रभारी अजय गोविंद राव (शिशु), भुजौली मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव, खड्डा वीडियो विनीत यादव, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, एपीओ अभिषेक सिंह, सचिव कमल प्रसाद, टीए अनुराग पाठक/ अख्तर अली, रोजगार सेवक अनिल यादव, पंचायत सहायक विजय सिंह, नेबुआ रायगंज पूर्व ग्राम प्रधान व्यास वर्मा, रामानुज मिश्रा, चंद्रभान वर्मा, सरतेज चौधरी आदि सहित स्थानीय गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।






0 Comments