Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बाहर कमाने गया युवक का इलाज के दौरान मौत

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव के पकडीहवा टोला निवासी दीनानाथ उर्फ दिल्लू (27वर्ष) पुत्र दुःखी पटेल का मौत मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक काम के सिलसिले में दो माह पूर्व हरियाणा के गुडगांव शहर में गया था। जहां पर वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। नौ जुलाई रविवार के शाम को एक अपरचित युवक ने मृतक के घर फोन करके सूचना दिया कि छत पर टहलते समय गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए है और इनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन इनसे मिलने गुड़गांव गए तो वहा के कर्मचारी घर ले जाकर इलाज कराने के लिए दबाव देने लगे। परिजन अनजान जगह पर आने आपको असुरक्षित देखकर मजबूरन इनको गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करवा दिया। जहां पर इलाज के दौरान ही शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब इनकी मौत हो गयी। परिजन इस घटना को एक सुनियोनित बता रहे है। पीएम होने के बाद देर शाम को लाश घर पहुचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता, 23वर्षीय पत्नी और दो नाबालिक बच्चों को अकेला छोड़ गया है। वही घर के इस कमाऊ पूत के असमय मौत होने पर परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत