Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खलिहान पर अबैध अतिक्रमण करने पर चला बुलडोजर

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव में कोर्ट के आदेश पर पकड़िहवा टोला में खलिहान की भूमि पर किए गए अबैध रूप से अतिक्रमण पर शुक्रवार की देर शाम तक राजस्व व पुलिस टीम ने बुलडोजर चलवाया। पक्का निर्माण को तोड़कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। पकड़िहवा टोला के रामेश्वर ने न्यायालय में वाद दाखिल करके शिकायत किया था कि गांव के सार्वजनिक खलिहान की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है। मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार ने खलिहान की भूमि से अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया था। उसके अनुपालन में नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में हलका लेखपाल विनय सिंह, पंकज, संजय, नेबुआ नौरंगिया प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि ने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। एक मकान के कुछ हिस्से को बुलडोजर से तोड़वा दिया गया।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत