रमाशंकर चौधरी का जाना पत्रकारिता जगत को एक बहुत बड़ी क्षति है जो कभी नहीं भर सकता – खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय
Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
छितौनी नगर पंचायत के विवेकानंद नगर वार्ड संख्या 9 निवासी वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर चौधरी का सोमवार की सुबह अकस्मात तबीयत खराब होने की वजह से निधन हो गया। रामाशंकर चौधरी के निधन से नगर वासियों के साथ-साथ पत्रकार व उनके सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ उठी।
बताते चलें 62 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर चौधरी महराजगंज में एक न्यूज एजेंसी में ब्यूरो के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से परिजन इलाज करने के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता निलेश मिश्रा, चेयरमैन अशोक निषाद, राकेश निषाद, संजय मद्धेशिया, संजय सिंह, सुनिल कुमार गुप्ता, दीपलाल निषाद, मुलायम साहनी, अजय निषाद और सुनील निषाद आदि लोगों ने शोक जताया। वहीं खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर चौधरी के असमय निधन के सूचना से दुखी हूं।
सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में उन्होंने खुद को विभिन्न समाचार पत्रों व न्यूज एजेंसियों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को उचित, मंच एक निर्भिक पत्रकार के रूप में दिया है। उनके खून में पत्रकारिता थी और उनका असमय जाना क्षेत्र व पत्रकारिता जगत को एक बहुत बड़ी क्षति है, जो कभी नहीं भर सकता है। उनके सराहनीय पत्रकारिता को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मंगलवार की सुबह उनके परिजनों, शुभचिंतको और सैकड़ो पत्रकारों की मौजूदगी में पनियहवा के नारायणी नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके दूसरे नम्बर के सुपुत्र दिलीप चौधरी ने दिया।






0 Comments