Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लोगों को दी केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

Admin

सिसवा बाजार, महराजगंज (उ०प्र०)

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिसवा बाजार, बेदुपार और दनियाड़ी गांव में लोगों से संपर्क किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी।

भाजपा के सिसवा मंडल अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ वर्ष के शासन में किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, शौचालय योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इसका लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिला है।


इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंशा पांडेय, अमित दुबे, सुजीत तिवारी, विजय निषाद, अरुण कुमार, संजीत तिवारी, वशिष्ठ ठाकुर, सद्दाम हुसैन, मिथलेश उपाध्याय, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत