Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में रविवार को नेबुआ नौरंगिया पुलिस के द्वारा दो बोरी में वन्य जीव नीलगाय के मांस व अवशेष के साथ स्थानीय थानाक्षेत्र के गांव चखनी भोज छपरा चौरहवा टोला निवासी नसरूल्लाह पुत्र दोस्त मोहम्मद को प्र०नि० अतुल कुमार श्रीवास्तव, उ०नि० विनायक यादव, हे०का० रामानन्द चौहान, का० मुकेश यादव और का० राकेश यादव के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 97/2023 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।







0 Comments