Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कामगार के परिजनों से मिलकर बिधायक ने बधाया ढांढस

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मंसाछपरा से आठ माह पूर्व मजदूरी करने गये ब्यक्ति के दक्षिण भारत मे उपजे हिंसा में मृत्यु की सूचना मिलने पर पहुचे खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने शनिवार को मृतक के परिजनो से मिलकर ढांढस बधाया व सरकारी मुआवजा दिलाये जाने का भी भरोसा दिलाया है।

स्थानीय थानाक्षेत्र के महन्थ कुशवाहा आठ माह पूर्व कारपेंटर का कार्य करने दक्षिण भारत गए हुवे थे पर वहा पर लगातार हो रहे हिंसा को भापकर वे होली के दिन घर आने के लिए सिंकन्दराबाद रेलवे स्टेशन पर हुवे हिंसा मे अपनी जान गवा बैठे। मृतक के पीड़ित परिजनो से मिलकर विधायक ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता करके पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

इस दौरान नौरंगिया मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्र, पूर्व प्रधान संजय गुप्ता और रतन मिश्रा आदि सहित स्थानीय गांव के अनेको लोग उपस्थित रहे।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत