Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
16 मार्च से छितौनी इण्टर कालेज में होने वाली अण्डर-21 छितौनी प्रीमियर लीग-2 को लेकर आक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकेडमी छितौनी में एक आवश्यक बैठक कोच, व्यवस्थापक, कप्तानों के बीच आहुत हुई। जिसमें आयोजक आनन्द कुशवाहा समेत सीआईसी टीम के पूर्व कप्तान अमित गिरी, पूर्व धाकड़ आलराउण्डर राजकुमार गोंड एंव पूर्व क्रिकेटर मनोज मारुति की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
प्रीमियर लीग-2 के आयोजक आनन्द कुशवाहा ने कहा कि सभी टीमों का चयन पूर्ण हो चुकी है। पूरी प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिये सलाहकार और निर्णायक टीम का चयन कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कोरर, आम्पायर, कमेंटरी आदि की भी जिम्मेदारी योग्य लोगों को दी गयी है।
प्रतियोगिता की चार्ट 13 मार्च की शाम को जारी की जायेगी। अगामी 24 मार्च को सेमीफाइन व 26 मार्च को फाइनल मैच खेला जायेगा। मैच 14 ओवर की कैन्वेज गेंद से खेला जायेगा। सीआईसी के पूर्व कप्तान अमित गिरी ने कहा कि आयोजन एक सकारात्मक सोच के साथ हो रहा है। जिसमें नगर पंचायत समेत आस- पास के गांवों में खेल के प्रति माहौल बनेगा।
पूर्व आलराउण्डर राजकुमार गोंड ने कहा कि इस आयोजन से 10 वर्ष के कम उम्र के बच्चें जो मोबाइल में तमाम गेम खेलकर अपनी आंख, पढाई, शारीरिक क्षमता आदि खोते जा रहे है। इस दशा में इस तरह का आयोजन प्रशंसनीय है। जिससे नवयुवकों में खेल के प्रति रुची बढेगी।
इस दौरान गांधीनगर वार्ड के कप्तान मिठ्ठू मलिंगा, विवेकानन्द नगर के कप्तान मुन्ना चौधरी, जानकी नगर के कप्तान संजीव चौधरी, मुखर्जी नगर के कप्तान राजन वर्मा, कल्याण नगर के कप्तान सन्दीप वर्मा, बुलहवापुरी नगर के उपकप्तान जावेद आलम, अम्बेडकर नगर के कप्तान विनय कुमार गौतम, आजाद नगर कप्तान रोहित चौबे, अब्दुल कलाम नगर के कप्तान मेराज आलम, गांधीनगर के व्यवस्थापक मुन्ना भारती और मुखर्जी नगर के व्यवस्थापक सुनील जायसवाल आदि सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।







0 Comments