Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विज्ञान मेला में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी अपनी प्रतिभा

प्रबन्धक के द्वारा अतिथियों और पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली के सहयोग से दीप ज्योति शिक्षा समिति फाजिलनगर कुशीनगर के तत्वाधान और समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया तिराहे के पास स्थित श्री शंकर जी लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में ही तीन दिवसीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया गया था। जिसमे स्थानीय विकास खण्ड के गढ़हिया बसन्तपुर में स्थित एसटीएमडी नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया के प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय और पूर्व खड्डा विधानसभा प्रत्यासी विजय प्रताप कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और प्रबन्धक के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण करके किया गया। आयोजक समिति और प्रधानाचार्य जैनुद्दीन अंसारी ने आगंतुक अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अध्यनरत छात्र और छात्राओं को विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति प्रोत्साहित करना था।

इस दौरान सरस्वती देवी महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है। विद्यालय के बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी जागरूकता है। इनके द्वारा बनाए गए अनेको प्रकार के माडल काफी सराहनीय रहा है। इस तरह के आयोजित कार्यक्रम से छात्र और छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। इस प्रकार के आयोजन में छात्र और छात्राओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

पूर्व खड्डा विधानसभा प्रत्यासी विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किये गए आयोजनों से विद्यार्थियों को उनके प्रतिभा को निखारने का भरपूर अवसर मिल जाता हैं। वर्तमान दौर में विज्ञान के बिना कुछ भी सम्भव नही है।

उक्त विद्यालय के प्रबंधक नत्थू यादव उर्फ बड़का बाबू ने कहा कि विद्यालय की छात्राएं हमेशा इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। विद्यालय परिवार की ओर से इनको हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतरीन तरीक़े से करने का काम करें।

इस प्रदर्शनी का प्रथम विजेता रिजवाना खातून, द्वितीय विजेता रोमी कुशवाहा और तृतीय विजेता रणविजय मद्धेशिया रहे। जिन्हें अतिथियों ने मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा इस विज्ञान मेला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उनका भी मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद यादव ने किया।

इस मौके पर शेषनाथ सिंह, परमेश्वर कुशवाहा, रूदल जायसवाल, प्रकाश मद्धेशिया, संजय मिश्र, कपिलदेव कुशवाहा, विजय चौबे, मेराज अहमद, मनोज शर्मा, अनिल, कमलेश, राकेश और शैलेस यादव आदि सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन में प्रबन्धक और प्रधानाचार्य ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत