Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एमपील. स्काई इंटरमीडिएट कालेज का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ता और मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

जटहा बाजार क्षेत्र के पडरही में स्थित श्री महेन्द्र प्रताप लाल स्काई इंटरमीडिएट कालेज का प्रथम वार्षिकोत्सव शनिवार को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे तथा खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव रहे।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ब्रम्हदेव तिवारी के मंत्रोच्चार पर दिप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित करके किया गया। प्रबन्धक ने बेज लगाकर, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण करके सभी आगन्तुक अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने अपने सम्बोधन में देश और प्रदेश सरकार के द्वारा किये गए कार्यो और उनकी उपलब्धियों को गिनाते हुवे विद्यालय के विकास में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लुंगी डांस, सोलो सांग, नाटक, और फनी डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति करके उपस्थित जन समूह को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी गायक बलराम संगम का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान का "बेटिये के काहे कोखिये में मारेलु" गीत और लघु नाटक तथा सोशल मीडिया के गिरफ्त में युवा पीढ़ी आदि की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रहा। इस समारोह में विद्यालय प्रबंधक कृष्ण प्रताप लाल श्रीवास्तव ने वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखते हुवे विद्यालय के मेधावी छात्र और छात्राओं को मेडल पहनाकर, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को बेहतरीन एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबन्धक और मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम आदि देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।

इस अवसर पर योगेश प्रताप लाल श्रीवास्तव, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धीरज तिवारी, व्यास वर्मा, कुणाल राव, बालक दास त्यागी जी महाराज, रामानुज मिश्रा, हरिगोबिन्द गुप्ता, महेश रौनियार, आदित्य सबलू दुबे और आजम अंसारी आदि सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबन्धक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत