Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
लॉकडाउन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चों से सवाल पूछे थे। खड्डा विधानसभा के ग्रामसभा विशनपुरा बुजुर्ग निवासी संतोष दुबे की कक्षा सात में पढ़ने वाली सुपुत्री अनुप्रिया दुबे ने सवाल का सही जवाब भेजा था। गुरुवार को अनुप्रिया के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री के द्वारा बधाई पत्र भेजा गया है। जिससे पर पूरा परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। पत्र में प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे कहा है कि आप और आगे बढ़ें तथा अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता पवन राव ने भी गंगाधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इस छात्रा अनुप्रिया को सम्मानित भी किया था।







0 Comments