नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मंसा छपरा गांव का प्रकरण
Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्रामसभा मंसाछपरा गांव के कामगार की तेलंगाना की हिंसा में मौत होने जानकारी पाकर शुक्रवार को उनके घर पहुंच समाज सेवियों ने परिवार को ढांढस बंधाया।
मंसाछपरा गांव के महंत कुशवाहा की बुधवार को तेलंगाना से घर लौटते समय सिकंदराबाद के पास उत्तर भारतीय कामगारों के खिलाफ उपजे हिंसा में मौत हो गई थी। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर घर पहुंचे समाजसेवी विजय प्रताप कुशवाहा ने शोक में डूबे परिवारजनों को ढांढस बंधाया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया है।







0 Comments