Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शाखा प्रबंधक ने दिया इंसानियत का परिचय

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)



पंजाब नेश्नल बैंक छितौनी के शाखा प्रबन्धक सौरभ कुमार ने सोमवार को इन्सानियत का परिचय दिया। शाखा प्रबन्धक ने एक बीमार एंव बुजुर्ग खाता धारक को सीसीटीवी कैमरा से अपने नाती के सहारे टांगकर शाखा की सीढियों को चढते देख गेट की बाहर पहुचकर भुगतान की औपचारिकता पूर्ण करके भुगतान किया। जिससे उपस्थित खाताधारकों ने शाखा प्रबन्धक के इस कृत्य की सराहना किया।

खड्डा विकास खण्ड के सालिकपुर निवासी 75 वर्षीय हिरामन प्रसाद विगत छह माह से बीमार है। जिससे उन्हे चलने व खडा रहने में दिक्कत हो रही है। जो सोमवार को दोपहर अपने खाता से नाती के सहारे कठिनाई पूर्वक बैंक पहुचकर भुगतान लेने के लिए बैंक में जा रहे थे कि बैंक गेट की सीढ़ी पर चढते वक्त सीसीटीवी कैमरे से शाखा प्रबन्धक सौरभ कुमार ने देखते ही तुरन्त गेट पर पहुचकर बुजुर्ग हिरामन से आने की कारण की जानकारी लेने के तुरन्त भुगतान की औपचारिकता पूर्ण करके भुगतान कर दिये। जिससे देखकर अन्य खाताधारको ने उक्त कृत्य की सराहना किया।

क्षेत्र में भी शाखा प्रबंधक के इस कार्य की चर्चा खूब हो रही है। और हर कोई सराहना कर रहा है।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत