Header Ads Widget

Responsive Advertisement

युवा समाजसेवी को चार पहिया वाहन उपहार में मिला

मंडलीय चयन समिति ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपहार दिया

सुमित कुमार

कुशीनगर (उ०प्र०)



निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के गोरखपुर मण्डलीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को युवा समाजसेवी और पार्टी के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र साहनी को एक चार पहिया वाहन उपहार में दिया है। इस दौरान पार्टी के अनेको पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के पचफेड़ा (खानु छपरा) गांव निवासी और युवा समाजसेवी सुरेन्द्र साहनी को मंगलवार को इनके निवास स्थान पर ही एक सादे समारोह का आयोजन करके निषाद पार्टी के मंडल स्तर के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इनके सामाजिक क्षेत्र में बढ़ते हुवे जनाधार को देखते हुवे गोरखपुर मंडलीय चयन समिति ने कृष्णा निषाद (जिला महासचिव गोरखपुर) और रामकलेश निषाद (जिलाध्यक्ष कुशीनगर) के अगुवाई में एक चार पहिया वाहन उपहार में दिया है। इस दौरान गोरखपुर महासचिव कृष्णा निषाद ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओ और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो के साथ पार्टी हमेशा उनके साथ है। सुरेन्द्र साहनी को सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के बदौलत ही ये उपहार उन्हें दिया गया है।

कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामकलेश निषाद ने कहा कि निःशुल्क नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक और युवा समाजसेवी सुरेन्द्र साहनी को उपहार स्वरूप एक चार पहिया वाहन मण्डलीय चयन समिति के द्वारा दिया गया है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके बढ़ते हुवे जनाधार को देखते हुवे ये उपहार उन्हें दिया गया है।

युवा समाजसेवी और नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक सुरेन्द्र साहनी ने मंडलीय चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि पार्टी के द्वारा मुझे जो भी दायित्व दिया गया है उस पर मैं पूर्णतया खरा उतरने के लिए प्रयासरत हूं।

इस दौरान किशोरी निषाद (जिला महासचिव कुशीनगर), झिन्नू निषाद (विधानसभा अध्यक्ष पडरौना), अशोक निषाद (ब्लाक सचिव खड्डा), शम्भू प्रजापति (ब्लाक उपाध्यक्ष खड्डा), हीरालाल गौतम, विकास, उमेश, दीपक, डॉ० हजरत अली और मनीष विश्वकर्मा आदि सहित स्थानीय गांव के अनेको लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत