Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नेबुआ राय गंज में फिर मिला दो सौ का नकली नोट

पूर्व में भी मिल चुका है एक ही सीरीज के दो नकली नोट

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ राय गंज में पुनः दो सौ का एक नकली नोट मिला है। इस बार नकली नोट के माफियाओ ने एक फुटकर फल व्यवसायी को निशाना बनाया है। जबकि कुछ दिनों पूर्व उक्त बाजार के किराना और अंडा दुकानदार को भी नकली नोट मिल चुका है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार होलिका दहन के पूर्व स्थानीय थानाक्षेत्र के नेबुआ तिराहे के एक फुटकर फल व्यवसायी को नकली नोट के कारोबारियों ने अपना निशाना बना लिया है। दुकानदार ने बताया कि शाम को दुकान पर भीड़ होने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति जो सवाले रंग का था आया और समान लेने के बाद वह दो सौ का नोट दे दिया। उसके जाने के बाद जब गौर से देखा तो वह नोट नकली था। जबकि कुछ दिनों पूर्व एक अंडा विक्रेता और किराना दुकानदार को भी एक बुजुर्ग ने ही नकली नोट दिया था। जिसे दुकानदार ने पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया था।

इस प्रकरण में नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरा नकली नोट मिलने की जानकारी नही है, पर पूर्व में मिले नोट और बाइक से फरार होने वाले युवक के विषय मे जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत