ट्रैक्टर चालक के अनुसार विभाग से ही मालिक ने कर लिया है मैनेज
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
इन दिनों सोसल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो शासन और प्रशासन के लाख चौकन्ने रहने के वावजूद भी बालू के अबैध खनन और परिवहन होने का पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो में चालक बालू लेकर किसी के घर उसे गिरने जा रहा है। 58 सेकेंड के वायरल वीडियो में किसी के द्वारा वाहन रोककर चालक से बालू के खनन और परिवहन के विषय मे पूछताछ करने पर उसने जो बताया वो स्थानीय प्रशासन के कार्यप्रणाली की पोल खोलने के लिए काफी है, पर स्थानीय प्रशासन अबैध खनन और परिवहन से इनकार कर रहा है। वायरल वीडियो कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में अबैध रूप से बालू खनन और परिवहन की खबरे आम होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन का खामोश रहना क्षेत्रीय लोगो के लिए एक चिंता का विषय वस्तु बना हुवा है, पर कुछ दिनों पूर्व से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुवा है। वायरल वीडियो स्थानीय थानाक्षेत्र का ही बताया जा रहा हैं। जिसमे किसी ने चालक से खनन और लेंन देंन के विषय मे पूछताछ किया जा रहा है।
इस सन्दर्भ में खड्डा क्षेत्राधिकारी सन्दीप वर्मा ने कहा कि जहा से खनन और परिवहन किया जा रहा है वहा के प्रशासन से पूछताछ कीजिये।

0 Comments