Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा निकाला गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम के चौथे दिन स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में पधारे युवा नेतृत्व के प्रतीक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अमन जी को उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अंग्रेजी शिक्षक धनंजय कुमार के द्वारा मंचस्थ सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन किया गया।शिविर में प्रतिभाग कर रहे सभी स्वयंसेवियों ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई किया उसके बाद विद्यालय परिसर से पिपरा बाजार होते हुए चितहा ग्राम पंचायत के चौरा बाबा स्थान तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया तथा मंदिर परिसर की साफ सफाई भी किया गया। उक्त जागरूकता अभियान में लोगो को बताया गया कि अपने परिवेश को स्वच्छ रखने से किसी भी प्रकार की बीमारियां नहीं फैलेंगी और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा। मौसम के बदलने के साथ विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं का जन्म होता है, ऐसे में स्वयं को स्वच्छ रखने और स्वच्छ खान पान से विभिन्न प्रकार के संचारी रोगों से बचा जा सकता है।प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने विगत दिनों से लगातार चल रहे विशेष शिविर के सभी प्रतिभागियों के द्वारा समुदाय को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक भूपेन्द्र कुमार पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, गणित शिक्षक चंद्रभूषण पाण्डेय, नितिन कांबोज और शिवेंद्र कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत