कुशीनगर (उ०प्र०)
भारतीय जनता युवा मोर्चा खड्डा मंडल के तत्वधान में नगर पंचायत छितौनी में बुधवार को मां बोधी स्थान मंदिर परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूक भव्य बाइक रैली निकाली गयी। जिसकी अगुवाई खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साथ एसएचओ हनुमानगंज रामाश्रय चौहान ने दल- बल के साथ तिरंगा जन जागरुक यात्रा की वाहनों की अगुवाई करते हुये यात्रा में शामिल हुए।
बुधवार को सुबह 9बजे मां बोधी स्थान मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आसपास के लोगों अपनी अपनी बाइकों में तिरंगा झंडा बांधकर पहुंचना शुरू किए, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हनुमानगंज पुलिस ने भी अपने वाहनों में तिरंगा झंडा बांधकर अभियान में शामिल हुए। जिसके बाद डीजे में तिरंगा झंडा से सजी गाड़ी में देशभक्ति गीतों के साथ करीब 10:00 बजे से भारत माता की जय की गगनचुंबी नारों के साथ यात्रा शुभारंभ हुई। जो छितौनी कस्बा से होते हुए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन रोड, केन यूनियन चौराहा, बलुआ टोला, टेगरहा चक नंबर 5, जोकहिया, पनियहवा पतलहवा, वैरा टोला के बाद श्री पथलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पहुंच कर जन जागृति यात्रा का समापन किया। तत्पश्चात युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास सिंह ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।
इस यात्रा में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल, नमामि गंगे के क्षेत्रिय सहसंयोजक मनोज पांडेय, पूर्व जिला मंत्री आनंद कुशवाहा, खड्डा मंडल के उपाध्यक्ष कर्मवीर साहनी महामंत्री प्रभाकर पांडेय, शिक्षक नेता ओम प्रकाश गिरी, योगेश शर्मा, दीपू सरावगी, सुमित गुप्ता, प्रीशु गुप्ता, अशोक निषाद, ध्रुव साहनी, दशरथ पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments