पौधा को लगाकर उसका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है :- मीरा देवी
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर में संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष मीरा देवी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर झंडा अभियान के पर उन्होंने तेरह सदस्यी समूह के सभी महिलाओं सहित करीब सैकड़ो ग्रामीणों को तिरंगा झंडा देंकर उसे अपने घरों पर लगाने का अपील किया। जबकि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर और स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराकर आजादी के इस पर्व को बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने खेत मे एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का जिम्मेदारी ली। समूह के अध्यक्ष मीरा देवी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज मे एक नया संदेश जाएगा। और लोग देश और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। वर्तमान समय मे पेड़-पौधों की अवैध कटान निरंतर जारी है। इससे पर्यावरण पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। आमजनो को शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रहा है। आये दिन लोग कई तरह के बीमारी का शिकार हो रहे हैं। अगर समय पर लोगों के द्वारा इस पर ध्यान नही दिया गया तो आने वाला समय बहुत ही भयावह होगा। इस प्रकार के कार्यक्रम से प्रत्येक लोगो को सीखने व जागरूक होने की जरूरत है। तभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज के हरेक लोग अपने घर व अन्य स्थानो पर जन्मदिन और शादी-विवाह आदि के मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करने का भी संकल्प ले। तिरंगा झंडा वितरण करने के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेक लोगों को एक पौधा लगाने का आहवान भी किया है।
0 Comments