लाल जोड़े में सजी जारा बोलीं- तीन साल से था इस दिन का मुझे बेसब्री से इंतजार,
कुशीनगर (उ०प्र०)
कुशीनगर में एक रशिया मूल निवासी एक लड़की ने हिंदू रीति रिवाज से कुशीनगर में अपने प्रेमी से शादी कर ली। शादी में लड़की के परिवार के अलावा उसके इजराइल और अर्जेटीना के अनेको करीबी दोस्त भी शामिल हुए है। रशिया की जारा पारम्परिक लाल जोड़े में तैयार हुईं। उन्होंने हिन्दू धर्म के सारे रीति रिवाजों को मानते हुए अपने प्रेमी दीपक के गले मे जयमाला पहनकर और मिठाई खिलाकर शादी की बधाई दी। रविवार रात को दोनों ने कुशीनगर में स्थित बिरला धर्मशाला में शादी के सात फेरे लिए। शादी होने के बाद मीडियाकर्मियों सहित अन्य को जारा ने ये बताया कि मैं अपनी इस शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। फाइनली मैंने दीपक से शादी कर ली है। तीन साल से इस दिन का मुझे बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। मैंने ऐसा कल्चर पहली बार देखा है। यहां सब लोग बहुत अच्छे हैं। दीपक की फैमली भी बहुत सपोर्टिव हैं। इंडियन कल्चर से शादी करके मैं बहुत ही खुश हूं।
वहीं दूल्हे बने दीपक ने बताया कि वो मंगलपुर गांव के निवासी हैं। चार साल पहले वो मेडिकल की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रिया गए हुए थे। वहां एक साल बाद उनकी मुलाकात जारा से हुई। जारा और उनकी एक कॉमन क्लास लगती थी। वहीं से उनकी मुलाकातों का दौर शुरू हुआ था। दीपक ने बताया कि हम लोग बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन हमारी दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। हम लोग साथ में ही पढ़ाई करते थे। जारा मेरी सीनियर हैं। वो मुझे पढ़ाया करती थीं। यही छोटी-छोटी चीजें हम लोगों को करीब ले आईं। जारा एमडी कम्पलीट कर चुकी हैं। वहीं मेरा फाइनल ईयर है।
कोरोना काल होने के कारण हम लोगों की शादी देर में हुई है। हम लोगों ने ऑस्ट्रिया में कोर्ट मैरिज कर लिया है। घरवालों से बात करके हम सभी लोग बीस दिन पहले इंडिया आए हैं। यहां हम लोगों ने शादी की सारी तैयारियां पूरी करके उसके बाद शादी कर लिया। अभी हम लोग कुछ दिन यहां रहेंगे। उसके बाद आस्ट्रेलिया चले जाएंगे।
दीपक के भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि हम लोगों को जारा से बात करने में दिक्कत हो रही है। लेकिन भाई की खुशी के लिए हम लोग सब मैनेज कर लेंगे। अभी ये लोग वापस चले जाएंगे लेकिन पढ़ाई पूरी होते ही पुनः वापस आ जाएंगे। उसके बाद इन लोगों के लिए यहां एक अस्पताल खोल दिया जाएगा।
इजराइल से आए दोस्तो ने बताया कि हमारे दोनों दोस्तों की शादी इतनी धूमधाम से हो रही हम लोग काफी खुश है। हमारे यहां तो लोग शादी में जाते और सिर्फ खाना खाकर चले जाते। भारत में मैंने देखा कि कैसे सभी लोग मिलकर इतनी मस्ती करते हैं। सभी साथ गाना गाते हैं। डांस करते हैं। जो हमारे लिए बिल्कुल अलग और नया है।
0 Comments