Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महिला स्वयं सहायता समूह के बैठक में विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी

रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह के महिलाओ को प्रेरित किया

सुमित कुमार

नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर (उ०प्र०)




सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह संचालित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य मध्यवर्गीय और निम्न स्तर के महिलाओं का उत्थान तथा इनका सशक्तिकरण करना और महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार के प्रति प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत समूह के महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और इससे औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही साथ इनका भी आर्थिक विकास होगा।

ये बाते नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर में रानी लक्ष्मी बाई महिला स्वयं सहायता समूह के मंगलवार को हुई बैठक में ब्लाक मिशन प्रबन्धक ब्यास प्रसाद के द्वारा समूह के महिलाओ को बताया गया। उन्होंने कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने, कौशल प्रशिक्षण दिलाने तथा स्वरोजगार कार्यक्रम की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया और शासन की योजनाओं का लाभ कैसे मिलता है, उसकी भी जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव रेखा देवी, कोषाध्यक्ष अनिता देवी, प्रेमशिला, तारा, गुलायची, अनिता, मोतीसरी, सुधा, देवन्ती, राजमती और मालती सहित समूह की सभी महिलाएं सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर