रिन्यूअल के नाम पर घुस की मांग, नही देने पर कर रही है मानसिक उत्पीड़न,
- बेवा का परिवार भुखमरी के कगार पर, निष्पक्ष जांच की मांग,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक संविलियन विद्यालय में तैनात रसोइया ने प्रधानाध्यापिका पर अनेको गंभीर आरोप लगाए हैं। इल्जाम है कि उनकी मांग को पूरा नही करने और उनके बताए गए कार्यो को नही करने पर हर दिन वो मानसिक प्रताड़ित भी करती है। सोमवार को रसोइया ने तंग आकर सूबे के सीएम को फैक्स भेजकर न्याय की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया गांव के पकडीहवा टोला निवासिनी बेवा चन्द्रावती ने सूबे को सीएम को फैक्स भेजकर अवगत कराई है कि उनके पति के देहांत 8 साल पूर्व हो गया था। गरीबी परिवेश में अपना जीवन यापन करते हुवे वो विगत 13वर्षों से स्थानीय टोला पर स्थित संविलियन विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका वन्दना श्रीवास्तव ने रिन्यूअल के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये की मांग की और जब उन्होंने अपने गरीबी का हवाला देते हुवे उक्त धनराशि देने से इंकार कर दी तो उनसे वो खाना न बनवाकर विद्यालय परिसर में उगे हुवे खर पतवार की कटाई और शौचालय की सफाई आदि करवाती है। विरोध करने पर वो उनका मानसिक उत्पीड़न भी करती है। इन सभी कार्यो का विरोध करने और धनराशि नही देने पर वो विद्यालय आने से मना कर दी है। आरोप है कि विद्यालय में जाने पर इनके साथ वो दुर्व्यवहार भी करती है। कारण पूछने पर कहती है कि डीएम साहब ने विद्यालय आने से मना कर दिए है।
13 दिनों से रसोइया विद्यालय नही जा रही है। वही प्रधानाध्यापिका का कहना है कि रसोइया के द्वारा लगाया गया सारा आरोप गलत है। रसोइया को विभागीय प्रकिया के तहत बाहर किया है। ग्रामीणों का भी आरोप है कि प्रधानाध्यापिका का व्यवहार ठीक नही है। न ही उनके आने का कोई निश्चित समय है और न ही जाने का।
इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान में नही है। रसोइया के द्वारा लगाए गए आरोप जांच का विषय है, यदि इसकी शिकायत किया जाता है तो इसकी जांच करवाया जाएगा।




0 Comments