Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धर्म परिवर्तन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल गया

सूचना मिलने और वीडियो वायरल होंने पर सक्रिय हुई पुलिस,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया पुलिस के द्वारा मु०अ०सं० 413/23 धारा 505 भादवि व 3/5 धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि०  संबन्धित एक वांछित अभियुक्त राजकिशोर पुत्र नान्हू निवासी ग्राम सोनबरसा बेलवाघाट, थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

नेबुआ नौरंगिया पुलिस को मंगलवार की रात को थानाक्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में किसी के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर पहुंचकर धर्म प्रचारक को आपत्तिजनक सामग्री व पासबुक सहित गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया। उक्त गांव निवासी पप्पू कुम्हार पुत्र स्व०गोमली के दरवाजे पर बैठे कुछ ग्रामीणों को एक व्यक्ति के द्वारा बाइबिल लेकर संबोधित करते हुए उनके दुखों व बीमारियों से मुक्ति दिलाने हेतु यीशु की शरण में आने का आवाहन कर रहा था। जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुवे उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, और किसी के द्वारा सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहा पर प्रार्थना सभा हो रहा था, जिस पर उन्होंने उक्त धर्म प्रचारक को अपनी कस्टडी में लेकर थाने लाया। तलाशी के दौरान उसके बैग से इसाई धर्म प्रचार की सामग्री के साथ ही विभिन्न मिशनरी संस्थाओं से मिले धन के ब्यौरे वाली बैंक पास बुक मिला। पुलिस ने उसकी पहचान राजकिशोर पुत्र नान्हू (35वर्ष) निवासी सोनबरसा, बेलवाघाट जिला महराजगंज के रूप में करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुवे बुधवार को जेल भेज दिया।




Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत