विभागीय उपेक्षा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बना मुसीबत,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर इस समय दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। वजह यह हैं की बरसात के समय सड़क के दोनों तरफ किनारे की पटरियों पर बड़ी-बड़ी नरकट की झाड़ियों उग आई हैं। वे चौड़ी सड़क को दोनों तरफ इस तरह से पूरी तरह से ढंक लिया है कि सड़क पर चल रहें पैदल राहगीर, सायकिल और मोटर साइकिल वालो को अंधा मोड़ के आगे कुछ दिखाई नही दे रहा है। इन झाड़ियो के वजह से सड़क पर चलते समय सामने से आ रही बड़ी गाड़ियों को साइड देते समय भी लोग दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं। सबसे बुरा हाल टेडी गांव के बाड़ी पुल जो पूर्व प्रधान सवरु यादव और नन्दलाल राजभर के घर के समीप से होकर बहती है। वहा के अंधा मोड़ का है। सड़क के दोनों तरफ घना और बड़ा नरकट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा सावित हो रहा है। इस सड़क के सम्पर्क मार्गो जो गांवों से निकलकर मुख्य मार्ग में मिलती है उन सभी सड़कों-गलियों व पुल पुलिया पर कोई सांकेतिक चिन्ह व रिफ्लेक्टर नही लगाए गए हैं। अंधा मोड़ और घना झाड़िया होने के चलते मोड़ो पर आगे चल रही गाड़ियां नजर नहीं आती और राहगीर या वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते है। तीन माह पूर्व स्थानीय गांव निवासी दुखांता और मीना सिंगहा बाजार करने जा रही थी कि इसी मोड़ पर पीछे से बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे उन दोनों को गम्भीर चोटे आयी। कुछ माह पूर्व ही मठिया धीर गांव के विशुनदयाल चौहान अपने धर्मपत्नी संगीता के साथ रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे कि इन्ही नरकट के बड़े झुरमुटो से मुड़ते वक्त इन्हें आगे कुछ दिखाई नही दिया और सामने से आ रही अज्ञात वाहन से टकराकर दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के चलते आये दिन राहगीर सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे पर ना तो कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान दें रहा है और ना ही कोई सक्षम अधिकारी। ग्रामीणों और राहगीरों की मांग है कि इस पुल के पास सड़क के दोनों तरफ किनारो पर उगें नरकट की झाड़ियों को कटवाकर साफ सफाई करवाने के बाद रिफ्लेक्टर, सांकेतक और बोर्ड लगाया जाए ताकि हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाया जा सके। आए दिन इस मार्ग पर लोग इसी वजह से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग अभी तक न तो झाड़ियों की कटाई करा पाया है और ना ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाइट रिफ्लेक्टर, दुर्घटना चेतावनी बोर्ड लगा सका है। जिससे चलते लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
सिंगहा गांव निवासी समाजसेवी और विश्व हिन्दू रक्षा संघ न्यास जिलाध्यक्ष आशीषमणि त्रिपाठी ने बताया कि बाड़ी पुल के समीप आये दिन हो रहे दुर्घटना के चलते अनेको लोग घायल हो गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओ से क्षेत्रिय लोगों में काफी आक्रोश हैं। यदि इस अंधा मोड़ पर उगे हुवे नरकट की कटाई नही किया गया तो किसी दिन कोई बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय गांव निवासी बृजभान पाठक, निर्मला देवी, मोतीचंद जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, माया गुप्ता, कासिम, राजू और सरवन आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पुल के समीप मुसीबत बने नरकट की अतिशीघ्र कटाई और साफ सफाई कराने की मांग की है।



0 Comments