Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बेवा रसोइया ने डीएम और बीएसए को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग किया

- रसोइया का आरोप, प्रधानाध्यापिका घास कटवाकर शौचालय साफ करवाती है,

- रिन्यूअल के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग,

- बेवा रसोइया का परिवार भुखमरी के कगार पर, निष्पक्ष जांच की मांग,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया गांव के पकडीहवा टोला पर स्थित संविलियन विद्यालय में तैनात रसोइया ने प्रधानाध्यापिका पर अनेको गंभीर आरोप लगाते हुवे जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के मांग को पूरा नही करने और उनके बताए गए कार्यो को नही करने पर वो मानसिक प्रताड़ित भी करती है। गुरुवार को रसोइया ने तंग आकर बीएसए और डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया गांव के पकडीहवा टोला निवासिनी बेवा चन्द्रावती ने गुरुवार को जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराई है कि उनके पति का देहांत 18 साल पूर्व हो गया था। गरीबी परिवेश में अपना जीवन यापन करते हुवे वो विगत 13वर्षों से स्थानीय टोला पर स्थित संविलियन विद्यालय में रसोइया के पद पर नियुक्त है। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका वन्दना श्रीवास्तव ने रिन्यूअल के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रही है, बेवा के द्वारा अपने गरीबी का हवाला देते हुवे उक्त धनराशि देने से इंकार कर दी तो उनसे वो खाना न बनवाकर विद्यालय परिसर में उगे हुवे खर पतवार की कटाई और शौचालय की सफाई आदि करवाती है। विरोध करने पर वो उनका मानसिक उत्पीड़न भी करती है। इन सभी कार्यो का विरोध करने और धनराशि नही देने पर वो विद्यालय आने से मना कर दी है। आरोप है कि विद्यालय में जाने पर इनके साथ वो दुर्व्यवहार भी करती है। कारण पूछने पर कहती है कि डीएम साहब ने विद्यालय आने से मना कर दिए है। 18 दिनों से रसोइया विद्यालय नही जा रही है। वही प्रधानाध्यापिका का कहना है कि रसोइया के द्वारा लगाया गया सारा आरोप गलत है। रसोइया को विभागीय प्रकिया के तहत बाहर किया है। वही अनेको बच्चो के अभिवावकों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका का व्यवहार ठीक नही है। न ही उनके आने का कोई निश्चित समय है और न ही जाने का।

इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बताया कि उक्त प्रकरण का जांच करवाया जाएगा।





Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत