Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक को पितृ शोक

- नारायणी नदी के तट पर विधि विधान से किया गया अंतिम संस्कार,

- मुखाग्नि बड़े पुत्र अजय पाण्डेय ने दिया,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता मनोज कुमार पाण्डेय के पूज्यनीय पिता राधेश्याम पाण्डेय (72वर्ष) का शनिवार देर शाम इलाज के दौरान गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस लिये। उनके मृत्यु से परिजनों में शोक व्याप्त है।

खड्डा ब्लाक क्षेत्र के कटाई भरपूरवा गांव के दुसधी पट्टी टोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता मनोज कुमार पांडेय के पिता पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में हो रहा था। शनिवार के शाम पांच बजे के करीब उनकी हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गयी है। वे अपने पीछे तीन बेटे अजय पांडेय, मनोज कुमार पांडेय और प्रदीप पांडेय का भरापूरा परिवार छोड़कर गए है। अंतिम संस्कार रविवार के सुबह बिहार प्रान्त के परसौनी से होकर बहने वाली नारायणी नदी के किनारे किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अजय पांडेय ने दिया। उनके निधन पर विभिन्न प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों, भाजपा नेता/कार्यकर्ताओ ने शोक जताया है। अंतिम संस्कार के दौरान हजारो लोग उपस्थित रहे।







Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर