Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दरोगा से हाथापाई करने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक नायब दरोगा व कांस्टेबल से एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई और नेम प्लेट तोडने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के ऊपर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। नायब दरोगा होली के त्यौहार को लेकर शांति माहौल बनाए रखने की अपील करने गए हुए थे, लेकिन आरोपी शराब के नशे में आकर भिड़ गया।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुर्मी पट्टी गांव में स्थानीय थाने के नायब दरोगा देवेंद्र मिश्रा थाने के कांस्टेबल के साथ होली पर शांति बनाए रखने की अपील करने गए हुए थे। इसी दौरान उसी गांव का पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आ गया। किसी बात को लेकर वो उग्र होकर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। देखतें ही देखते उसने दरोगा की नेम प्लेट भी उखाड़ दिया। बाद में अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गए।

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि दरोगा व कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाले को गिरफ्तार करके उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत