विरेन्द्र गुप्ता
नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ खड्डा मार्ग पर मंगलवार की शाम सात बजे के करीब नेबुआ रायगंज निवासी पप्पू मल्ल के घर के ठीक सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार पिता और पुत्र की मौत हो गयी है। मंगलवार के शाम को नेबुआ राय गंज से होली का बाजार करके खड्डा थानाक्षेत्र के सूरत छपरा निवासी सन्तोष भारती पुत्र मानिक चन्द्र (18वर्ष) और मानिकचंद्र पुत्र रामबृज प्रसाद (42वर्ष) UP57Z 5823 नम्बर की हीरो स्मार्ट बाइक से वापस घर जा रहे थे कि खड्डा के तरफ से तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित स्कोर्पियो UP64L 3569 ने स्थानीय गांव निवासी पप्पू मल्ल के घर के ठीक सामने मंगलवार के शाम 7बजे के करीब बाइक में ठोकर मारकर वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में पिता मानिक चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर मौके पर मय फोर्स के साथ पहुचे नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष ने एम्बुलेंस मंगवाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेबुआ नौरंगिया भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर स्थिति को देखकर चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आ गयी।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर भेजकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनो को थाने में लाया गया है। तहरीर मिलने पर ही अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।







0 Comments