Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हवन और भंडारे के साथ किया गया श्री विष्णु महायज्ञ का समापन

विरेन्द्र गुप्ता

नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर (उ०प्र०)

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सुरत छपरा (नरायनपुर) गांव में पांचवा वर्ष श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसका समापन हवन और भंडारे के साथ मंगलवार को देर शाम तक कर दिया गया। इस महायज्ञ का आयोजन ग्रामसभा में ही स्थित काली माता के मंदिर के पास किया गया था। जिसके भव्य कलश और शोभा यात्रा 551 कन्याओं के साथ यज्ञ संयोजक सतीश यादव (ग्राम प्रधान), ब्यास मिश्रा और छेदी जायसवाल के देखरेख में धूमधाम के साथ निकाला गया था। रोशमणि मिश्रा, हरिश्चन्द्र चौहान, शिवकुमार मिश्र, विग्गु चौहान, अविनाश मिश्रा, राम प्रताप चौहान, अवधेश जायसवाल, राजेन्द्र चौहान, मंगनी चौहान, शिवनाथ चौहान और गोरख चौहान आदि को यज्ञाचार्य गोरखपुर निवासी उमाशंकर उपाध्याय उर्फ सोनू बाबा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन करा दिया।

इस दौरान छोटू बाबा, गगन भाई, लालू चौहान, भानु प्रताप यादव, पृथ्वीराज चौहान और विकास कुमार आदि सहित क्षेत्र के अनेको गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत