Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के द्वारा अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खड्डा के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना नेबुआ नौरंगिया अतुल कुमार श्रीवास्तव मय टीम के साथ पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले वाछित अभियुक्त की गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त सिब्बन पुत्र भगवान स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कुर्मीपट्टी टोला भरपटिया का निवासी है। जिसके विरुद्ध उक्त थाने में मु०अ०सं० 87/23 धारा 353/332/186/504/506/427 भादवि० के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि 06 मार्च को उ०नि० देवेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह का० अरविन्द कुमार के साथ होली व होलिका दहन के सम्बंध में लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी चौराहे पर गाँव के लोगो से बातचीत कर रहे थे कि शाम को करीब 6.30 बजे अभियुक्त के द्वारा पुलिसकर्मियों के पास आकर अकारण गाली देते हुवे धमकी देने लगा तथा मारपीट करते हुवे उनका वर्दी फाड़ते हुवे सरकारी कार्य मे बाधक बनते हुवे चश्मा भी तोड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उ०नि० अश्वनी कुमार और का० धर्मेन्द्र कुमार आदि ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।

0 Comments